थलखुर्द विद्यालय में 50.65 लाख रुपये के नवीन कक्षा-कक्षों का विधायक गोपाल खंडेलवाल ने किया शिलान्यास

BHILWARA
Spread the love



काछोला। मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने सोमवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, थलखुर्द में डीएमएफटी मद से 50 लाख 65 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नवीन कक्षा-कक्षों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय भविष्य की पीढ़ी के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।



विधायक खंडेलवाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के सशक्त आधार से ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, ब्रजमोहन शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष कैलाशचंद तेली, भाजपा नेता भागचंद जैन, पूर्व सीआर प्रतिनिधि हरीश चौधरी, प्रशासक मानपुरा चंदा देवी प्रजापत, पूर्व अध्यक्ष भाजयुमो श्यामलाल शर्मा, महेंद्र गुर्जर (काबरी), छितर गुर्जर, नंदलाल गुर्जर, बूथ अध्यक्ष रणवीर साहू, सम्पत शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक गोपाल खंडेलवाल का ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। विधायक ने सभी ग्रामवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान एवं अभिनंदन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।