BHILWARA

ईमानदारी की मिसाल बने डॉ. सतीश शर्मा, ₹50 हजार से भरा बैग लौटाकर पेश की मानवता


गंगापुर। आज के दौर में जहां खोई हुई वस्तु के वापस मिलने की उम्मीद कम ही रहती है, वहीं गंगापुर के  डॉ. सतीश शर्मा ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए ₹50 हजार से भरा बैग उसके वास्तविक मालिक को लौटाकर मिसाल कायम की।
जानकारी के अनुसार, कोमल अग्रवाल डॉ. सतीश शर्मा द्वारा निर्मित पानी की टंकी पर आए थे। इस दौरान वे अपना बैग वहीं भूल गए। बैग में करीब ₹50 हजार नकद रखे हुए थे।
बैग मिलने पर डॉ. सतीश शर्मा ने बिना देर किए इसकी सूचना संबंधित व्यक्ति को दिलवाई। सूचना मिलने पर कोमल अग्रवाल अपने फार्म से मौके पर पहुंचे। जब उन्हें उनका बैग सुरक्षित और पूरी राशि के साथ वापस मिला तो वे भावुक हो गए और डॉ. शर्मा का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. सतीश शर्मा की ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोग ही समाज में विश्वास और मानवीय मूल्यों को जीवित रखे हुए हैं। आज के समय में ₹50 हजार से भरा बैग सुरक्षित लौटाना न केवल ईमानदारी, बल्कि उच्च नैतिक मूल्यों और संस्कारों का भी परिचायक है।
डॉ. सतीश शर्मा अपने सामाजिक कार्यों और सनातन धर्म के प्रति अटूट आस्था के लिए भी क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। उनकी इस सराहनीय पहल ने यह साबित कर दिया कि आज भी समाज में ईमानदारी और मानवता जीवित है।

Related Articles

Back to top button