भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने की 7जिला अध्यक्षों की घोषणा

BHILWARA
Spread the love

गजानंद जोशी जहाजपुर,जयपुर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार वही भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष एवं विधायक गोपीचंद मीणा ने भाजपा अनुसूचित जनजाति के शेष रहे7 जिला अध्यक्षों की घोषणा की। इस दौरान जोधपुर दक्षिण सुरजा राम भील,जोधपुर शहर सुरेंद्र कुमार भील,अलवर उत्तर जलेसिंह मीना,झुंझुनू दलीप सिंह मीना,सीकर विनोद कुमार मीना,जैसलमेर दलाराम भील,पाली मादाराम मीना को अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को नए दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा हमें पूर्ण आशा विश्वास है कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा संगठन की रीति नीति एवं जन सेवा के संकल्प को जन जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे।