राजस्थान फुटबॉल संघ एवं जिला फुटबॉल संघ भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 11 जुलाई से होने वाली राज्य स्तरीय 14 वर्षीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान टीम का चयन किया गया टीम का चयन पूर्व पार्षद रेखा शर्मा ओर संघ के चेयरमैन विशिष्ट विश्नोई की अध्यक्षता में किया गया चयन प्रक्रिया को पारदर्शी ओर निष्पक्ष बनाने के लिय सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक ओर फुटबॉल कोच ओम प्रकाश काबरा एवं शंकर लाल जीनगर द्वारा किया गया संघ के सचिव कैलाश चंद्र खटीक ने टीम की जानकारी देते हुए बताया कि टीम में कृष्णा कुमावत कन्या खटीक युविका सिंह आराध्या जोशी राधिका शर्मा खुशी गुर्जर सोनाक्षी खटीक राधिका खटीक ललिता कुमावत कृष्णा बारट खुशबू खटीक खुशबू नीमामा पायल गुर्जर यशस्वी खंडेलवाल निमिता जाट खुशबू मीणा रिया खटीक को टीम में शामिल किया गया वही टीम कोच मिथिलेश मारु और मैनेजर रेखा प्रजापत को बनाया गया घोषणा पर भेरुलाल जीनगर दुर्गेश जोशी कैलाश चंद्र कोठारी डालचंद चंदेल अनिल कुमार व्यास पारस कुमार छापरवाल आदि मौजूद रहे
