बिजौलिया – शुभम |
देवडूंगरी में मां बंक्या रानी मंदिर निर्माण को लेकर शनिवार शाम सर्वसमाज संघर्ष समिति की बैठक के बाद मांडलगढ़ विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने समिति सदस्यों, ग्रामीणों एवं सर्वसमाज के प्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। चर्चा के बाद मंदिर निर्माण के लिए स्थान चिन्हित किया गया।
वीडियो में देखे विधायक ने क्या कहा 👇
विधायक खंडेलवाल ने कहा कि दोनों पक्षों से बातचीत में किसी प्रकार का विवाद सामने नहीं आया। कुछ समाज कंटकों ने भ्रम की स्थिति पैदा की थी, जिसका अब समाधान हो गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण का अंतिम निर्णय सभी हिंदू समाज के लोगों की सहमति से लिया जाएगा। हालांकि प्रस्तावित स्थान का निरीक्षण कर लिया गया है।
सर्वसमाज संघर्ष समिति ने निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह क्षेत्र की आस्था और जनभावना का सम्मान है। समिति ने विश्वास जताया कि प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंदिर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा।
