महावीर वैष्णव महुआ विश्व हिन्दू परिषद् चितौड़ प्रांत की प्रांतीय बैठक फतेहनगर में सम्पन्न हुई। बैठक में वर्षभर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा होकर योजना बनी। जिसमें जिला मंत्री अजित सिंह जोशी ने बताया की प्रत्येक 6 माह में होनी वाली बैठक में संगठन विस्तार एवं कार्य योजना पर विचार कर प्रखंड तक आगामी कार्यक्रमो की रचना तैयार की जाती है। कार्य विस्तार हेतु रामेश्वर लाल धाकड़ को प्रान्त गौरक्षा प्रमुख सीमा पारीक दुर्गावाहिनी प्रान्त सह संयोजिका एडवोकेट विनोद सनाढ्य शाहपुरा को सह जिला मंत्री,विपिन कुमावत जिला कोषाध्यक्ष,रूपेश सेन बजरंग दल जिला संयोजक , महावीर खटीक को सह जिला संयोजक मांडलगढ़ के नवीन दायित्वों की घोषणा हुई
