काछोला
जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना काछोला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बनास नदी से अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में लगी एक जेसीबी मशीन तथा दो ट्रॉलियां खनिज बजरी सहित जब्त की हैं मामले में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया गया है
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा श्री सागर राणा (आई.पी.एस.) के आदेशों के अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा तथा वृत्ताधिकारी कोटड़ी के सुपरविजन में थाना काछोला पुलिस ने यह कार्रवाई की थाना इंचार्ज रामेश्वर लाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बनास नदी के गंधेरी क्षेत्र में दबिश देकर अवैध खनन एवं परिवहन करते हुए एक जेसीबी मशीन और दो ट्रॉलियों को मौके से जब्त किया
पुलिस के अनुसार जब्त वाहनों में अवैध रूप से खनन की गई बजरी भरी हुई थी कार्रवाई के दौरान वाहनों को कब्जे में लेकर संबंधित प्रकरण दर्ज किया गया है तथा अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है
इस कार्रवाई में थाना काछोला के सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर लाल, हैड कांस्टेबल गोपेश कुमार, कांस्टेबल नेतराम एवं जयनारायण सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी
