*चुनावों को लेकर भाजपा एक्शन मोड में, नगर निकायों से संबद्ध मंडल अध्यक्षों की बैठक आहूत*

BHILWARA
Spread the love



*स्व के भाव को त्याग संगठन सर्वोपरि का लक्ष्य बनावें, जीत हमारी होगी – सरिता गैना*

*विधानसभा और लोकसभा के बाद अब नगरीय निकायों को भी करेंगे कांग्रेस मुक्त – मेवाड़ा*

भीलवाड़ा 28 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन आगामी निकाय एवं पंचायत राज चुनावों को लेकर एक्शन मोड में आ गया है। इसी क्रम में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों का बिगुल फूंकते हुए जिला कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता गैना के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में महत्वपूर्व बैठक आहूत हुई, जिसमें जिले के सभी नगरीय निकायों से संबद्ध मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता गैना ने कहा कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्व के भाव को त्याग संगठन सर्वोपरि को लक्ष्य बनावे तो आगामी चुनावों में जीत निश्चित हमारी होगी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को वार्ड एवं बूथ स्तर तक अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही मोदी सरकार श्रेष्ठ सरकार के घोष को घर घर पहुंचने का आह्वान किया। श्रीमती गैना ने कहा कि अपने अपने मंडल के सभी वार्डों में बूथ समितियों को सक्रिय करते हुए सभी वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय और संवाद स्थापित करें।

जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि भाजपा जिला संगठन प्रदेश के प्रत्येक अभियान में अग्रणी रहा है और गत विधानसभा व लोकसभा चुनावों में जिले को कांग्रेस मुक्त बनाने का श्रेय भी जिला संगठन को मिला है। आगामी निकाय चुनावों में भी सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार पर आमजन के अटूट विश्वास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर जिले को कांग्रेस मुक्त रखने का क्रम जारी रख नया इतिहास रचेंगे।

बैठक में जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, कन्हैयालाल जाट, प्रहलाद त्रिपाठी, सुभाष मंडल अध्यक्ष ऋतुशेखर शर्मा, प्रताप मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, गणेश मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, शाहपुरा नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी, जहाजपुर नगर अध्यक्ष महेंद्र खटीक, गंगापुर नगर अध्यक्ष अमित तिवारी, गुलाबपुरा मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, हमीरगढ़ मंडल अध्यक्ष लालाराम गाडरी, मांडलगढ़ ग्रामीण (बीगोद) अध्यक्ष श्यामलाल अहीर सहित मांडलगढ़ नगर, आसींद नगर, शास्त्री मंडल, बनेड़ा मंडल, बिजौलिया मंडल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।