गजानंद जोशी जहाजपुर,क्षेत्र में इन दीनों लदाय विभाग द्वारा नई पाइपलाइन बेछाने का कार्य प्रगति पर है।लेकिन वापस सीसी सीमेंट नहीं करने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य के दौरान सीसी रोड टूटते हैं।लेकिन उनकी वापस मरम्मत करने को कोई तैयार नहीं है।

गांव में करीब 1 किलोमीटर तक पाइपलाइन बिछाई गई जिसके लिए सीसी रोड तोड़ा गया वही जवाहरनगर,फूलनगर,शिवनगर आदि जगहों पर नई पाइपलाइन डाली गई।लेकिन उन पर मरम्मत कार्य नहीं होने से बारिश का पानी भरता है और दुपहिया वाहन चालक सहित राहगीरो को हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।
