*भीलवाड़ा फोकस न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार के निर्देशानुसार भीलवाड़ा ग्रामीण कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह ने 113 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी एवं विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की।
जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह ने बताया कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 113 कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है।
ब्लॉक अध्यक्षों में शाहपुरा से रज्जाक मोहम्मद, गुलाबपुरा से इमरान कुरेशी, बीगोद से सलाम लोहार, फुलियाकलां से आजाद मोहम्मद, कोटड़ी से इमरान मोहम्मद मेवाती, बागोर से अनार मोहम्मद, रायपुर से जमील खान पठान, बनेड़ा से निसार खान, बिजोलिया से सत्तार फौजदार, सहाड़ा से इकबाल मोहम्मद तथा मांडल से रज्जाक रंगरेज को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला उपाध्यक्ष पद पर तैय्यब मोहम्मद शेख, जैनुल शेख, इमरान अंसारी, रफीक सिलावट, कय्यूम मोहम्मद लूहार, मुजीबुर्रहमान एवं पार्षद अफजल भाटी तथा जिला महासचिव पद पर शरीफ मोहम्मद शाह को नियुक्त किया गया है। वहीं नगर अध्यक्ष के रूप में नयूम मोहम्मद सिलावट, बनेड़ा से इमरान खान पठान, गुलाबपुरा से साजिद पठान, शाहपुरा से आसिफ खान कायमखानी तथा एडवोकेट निसार अहमद छीपा को जिम्मेदारी दी गई है।
जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह ने कहा कि यह टीम केवल पदाधिकारियों की सूची नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद की आवाज बनेगी। संगठन का उद्देश्य कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना, सामाजिक भाईचारे को मजबूत करना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, अनुशासन और सेवा भाव के साथ संगठन को मजबूत करेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष जफर हुसैन टांक ने सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी और उनसे पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा है।
