*आप्पा चांला कोटडी श्याम,पदयात्रा प्रस्थान लोगों ने किया जगह-जगह स्वागत*

BHILWARA
Spread the love



गजानंद जोशी जहाजपुर,पडेर से हर वर्ष की भांति श्री कोटड़ी श्याम की चतुर्थ पैदल यात्रा श्रद्धा,उत्साह और भक्ति के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सुबह 10 बजे श्री चारभुजा नाथ मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी, जहाँ जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर भगवान श्री चारभुजा नाथ के भजनों पर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। इसके उपरांत यात्रियों ने बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।वही बस स्टैंड पर सदर खलील मोहम्मद के नेतृत्व में मुस्लिम समाज द्वारा पद यात्रियों का स्वागत किया गया।माताजी का खेड़ा बस स्टैंड पर समाजसेवी देवराज भाट द्वारा यात्रियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।यात्रा का रात्रि विश्राम कोठाज श्याम में रखा गया,जहाँ यात्रियों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।रात्रि में भजन संध्या का भी आयोजन हुआ,जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया।यात्रा शनिवार प्रातः10 बजे श्री कोटड़ी श्याम मंदिर पहुँचेगी, जहाँ विधि-विधान से ध्वजारोहण किया जाएगा।यात्रा में बड़ी संख्या में महिला,पुरुष,बच्चे आदि शामिल रहे।