जिला स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता,संपन्न

BHILWARA
Spread the love


गजानंद जोशी जहाजपुर,पंडेर मे 52वीं जिला स्तरीय जूनियर वर्ग बालिका (20 वर्षीय) कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पीपली टीम ने मेजा को हराकर खिताब अपने नाम किया।फाइनल मुकाबला मेजा और पीपली के बीच रोमांचक रहा,जिसमें पीपली ने 30अंकों से शानदार जीत दर्ज की।समापन समारोह में मुख्य अतिथि शैलेन्द्र कुमार डीडवानिया की मौजूदगी तथा भामाशाह देवराज भाट की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों की खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।अतिथियो ने कहा खेल जीवन में अनुशासन,आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने तथा मेहनत के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष प्यारे लाल कंजर,भामाशाह देवराज भाट का आभार व्यक्त किया।