*गाय से टकराई बाइक, हादसे में युवक की मौत ओवन गांव के पास हुआ हादसा, इलाज के दौरान पप्पूलाल खटीक ने तोड़ा दम*

BHILWARA
Spread the love


शक्करगढ़
बसोली थाना क्षेत्र के ओवन गांव के पास रविवार को गाय के अचानक बाइक के सामने आ जाने से हादसा हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि  उरना गांव निवासी लादूलाल खटीक ने रिपोर्ट दी कि वह अपने चचेरे भाई पप्पूलाल खटीक के साथ किसी काम से माली की झोपड़ियां बसोली गांव की ओर जा रहे थे। ओवन गांव के निकट अचानक बाइक के सामने गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों घायल हो गए जबकि  पप्पूलाल के सिर में गंभीर चोट आई
हादसे के बाद राहगीरों ने दोनों घायलों को बसोली अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान पप्पूलाल खटीक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची बसोली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उरना गांव में शोक की लहर दौड़ गई पुलिस ने मृग दर्ज कर जांच शुरू कर दी