सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती ढ़ेलाणा गांव में चारभुजा नाथ मंदिर पर बारिश की कामना को लेकर अखंड ज्योत जलाई गई । पुजारी सांवरमल वैष्णव ने बताया कि बारिश की कामना को लेकर ढ़ेलाणा गांव में चारभुजा नाथ मंदिर पर सोमवार प्रातः 8:15 बजे अखंड ज्योत जलाई गई, इस दौरान ग्रामीणों ने ठाकुर जी से क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना की । वहीं इस दौरान आस्था व श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला । इस दौरान सुखलाल जाट, अम्बा लाल जाट, जगदीश चंद्र जाट, प्रभुलाल जाट हीरालाल जाट, रामचंद्र जाट, सुखदेव जाट, गोवर्धन जाट, लोकेश जाट, मंगनी देवी जाट आदि कई मौजूद रहे ।।
