सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सावन माह के दुसरे सोमवार को सवाईपुर क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा । सुबह से ही ‘हर-हर महादेव’, ‘जय भोलेनाथ’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे । भक्त भगवान शिव शम्भू का दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर जलाभिषेक किया । इस दौरान उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की । सवाईपुर सहित बनकाखेड़ा, रेड़वास, ढ़ेलाणा, सोपुरा, सालरिया, बड़ला, चावंडिया, ककरोलिया माफी, कंवलियास, कुड़ी, बोरखेड़ा, बोर्डियास, खजीना, कांदा, रुपाहेली, सोलंकिया का खेड़ा, पिथास, खरेड़ आदि गांवों के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थीं । महिलाएं, पुरुष और बच्चे हाथों में जल, दूध और पूजन सामग्री लेकर शिवालय पहुंचे और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर, घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की । मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बनी रही और शिव भक्ति का माहौल छाया रहा । शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा । कई स्थानों पर रुद्राभिषेक और विशेष पूजन का भी आयोजन किया गया । वही सवाईपुर के जुना गांव महादेव मंदिर पर श्रोत्रिय परिवार के द्वारा भोलेनाथ का पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं महा रूद्रा अभिषेक कर क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की ।।
