सेन समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन का पंजीयन 15 अगस्त तक

BHILWARA
Spread the love



शक्करगढ़
सेन समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर समाजबंधुओं में खासा उत्साह बना हुआ है। सम्मेलन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से सेन समाज के युवक-युवतियां भाग लेकर अपने जीवनसाथी की तलाश करेंगे। सम्मेलन के लिए पंजीयन प्रक्रिया 15 अगस्त शनिवार तक जारी रहेगी।

नारायणी सेना जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण सेन बांकरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक सेन समाज के युवक-युवतियों के पंजीयन के लिए सांगानेरी गेट स्थित पेट्रोल पंप के पास कार्यालय पर सेन बंधुओं द्वारा रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। समाज के अधिक से अधिक युवक-युवतियों से समय पर पंजीयन करवाने की अपील की गई है।

नारायणी सेना जहाजपुर तहसील अध्यक्ष भरत सेन शक्करगढ़ ने बताया कि 18 अगस्त मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नगर निगम के टाउन हॉल में सेन समाज के बैनर तले युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में समाज के युवक-युवतियों को एक-दूसरे से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों ने बताया कि परिचय सम्मेलन के बाद देवउठनी एकादशी के अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। दोनों आयोजनों को लेकर सेन समाज में उत्साह का माहौल है। समाज के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक समाजबंधुओं से सम्मेलन में सहभागिता करने तथा पात्र युवक-युवतियों का समय पर पंजीयन करवाने की अपील की है।