*युवा किशोर दिवस पर युवाओं की शिक्षा स्वास्थ्य और कौशल विकास से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा*

BHILWARA
Spread the love



राजकीय जिला चिकित्सालय शाहपुरा शहर में पीएमओ डॉक्टर अशोक जैन के निर्देश पर
अंतरराष्ट्रीय किशोर युवा दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम (11 अगस्त से 13 अगस्त ) में जिला चिकित्सालय शाहपूरा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया इसके अंतर्गत 11 अगस्त मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नि:शुल्क हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया तथा दिनांक 12 अगस्त को आदर्श विद्या मंदिर शाहपुरा में कक्षा नौवीं तथा कक्षा ग्यारहवीं के बच्चों को चिकित्सा संस्थान में स्थापित उजाला केंद्र में किशोर किशोरियों को दी जाने वाली नि:शुल्क परामर्श सुविधाओं के बारे में अवगत कराया और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रखा गया साथ ही  युवाओं से संबंधित स्वास्थ्य विषयों जैसे एनिमिया ,स्वच्छता ,पोषण , मानसिक  स्वास्थ्य और सोशल मीडिया के दुरूपयोगसे होने तनाव एचपीवी वैक्सीन के फायदे और मौसमी बीमारियों में युवाओं की भूमिका के बारे में अवगत कराया गया इस उक्त कार्यक्रम में परामर्शदाता नर्सिंग ऑफिसर सुभद्रा मंजूल शर्मा तथा फील्ड हैल्थ वर्कर की टीम एल एच वी गीता रेगर हीरा बानू कायमखानी संजू वर्मा  शर्मिला तथा अंजली खटीक की सक्रिय भूमिका रही