नंदराय चौराहे पर यात्रा रथ का अभिनंदन, बाबा रामदेव मंदिर में पूजा-अर्चना एवं गुरु रविदास मंदिर में कार्यक्रम
बीगोद। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं पावन जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान यात्रा’ के तहत मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में यात्रा रथ के पहुंचने पर नंदराय चौराहे पर विधायक गोपाल खंडेलवाल ने रथ का अभिनंदन किया।
इसके पश्चात बीगोद स्थित बाबा रामदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा त्रिवेणी संगम स्थित ऐरवाल रैदास समाज के गुरु रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान विधायक खंडेलवाल ने संतों का आदर-सत्कार कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समानता, भाईचारे, मानवता एवं सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उनका महान संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी समाज को सद्भाव और आत्मशुद्धि की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम अहीर,रथ यात्रा विधानसभा प्रभारी यशोवर्धन सेन,मंडल संयोजक मोहन सिंह,सह संयोजक मुकेश बैरवा, श्याम लाल शर्मा,शक्ति केंद्र संयोजक राजकुमार आगाल, सिंगोली प्रशासक राकेश आर्य, बूथ अध्यक्ष हेमंत पहाड़िया, मोहित अग्रवाल, दिनेश सेन, निहाल सेन, गणेश पारीक, रूपेश सेन सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजबंधु एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
