*स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगी चोले में नजर आए चंवरा के बालाजी*

BHILWARA
Spread the love



बड़लियास (रोशन वैष्णव)। स्वतंत्रता दिवस और शनिवार के पावन अवसर पर बड़लियास के निकटवर्ती प्रसिद्ध चंवरा के बालाजी मंदिर में हनुमान जी महाराज का विशेष तिरंगी चोला श्रृंगार किया गया।

मंदिर के पुजारी रोशन वैष्णव ने हनुमान जी को केसरिया, सफेद और हरे रंग से सुसज्जित तिरंगा चोला धारण करवाया।


तिरंगे चोले में सजे बालाजी महाराज देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। मंदिर परिसर में तिरंगे रंगों से सजा यह मनमोहक स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर बालाजी महाराज के दिव्य एवं मनमोहक दर्शन कर रहे हैं और देश की खुशहाली व समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बालाजी महाराज का तिरंगा श्रृंगार श्रद्धा के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दे रहा है। मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु इस विशेष श्रृंगार के दर्शन कर भाव-विभोर नजर आए।