*भगवान पारसनाथ के मोक्ष कल्याणक पर्व पर चढ़ाया निर्वाण लाडू*

BHILWARA
Spread the love



बिजौलिया – शुभम जैन । बड़ा मंदिर में बुधवार को भगवान पारसनाथ के मोक्ष कल्याणक पर्व के पावन अवसर पर धार्मिक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान पारसनाथ की आराधना कर पुण्यार्जन किया।

निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य श्री रूपलाल जी, दिनेश कुमार जी एवं प्रदीप कुमार जी गोधा परिवार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भगवान पारसनाथ के जयकारों से गूंज उठा। जैन समाज के श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर मोक्ष कल्याणक पर्व को श्रद्धापूर्वक मनाया।