सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सेन समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन मे 365 युवक युवतियों ने अपना अपना बायोडाटा सहित परिचय दिया, भीलवाड़ा जिले सहित राजस्थान के कई जिलों से और मध्य प्रदेश क्षेत्र से युवक युवती ने पंजीयन कराया, मंगलवार को सर्व प्रथम प्रात:10 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ श्री 108 जगजीवन पूरी जी महाराज ने सेन जी महाराज और नारायाणी माता के द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सोनू सेन गोरधा ने की, मुख्य अतिथि मे कैलाश सेन बड़लियास, लाल कृष्ण सेन मांडल, प्रहलाद सेन कोटड़ी वरिष्ठ संरक्षक नारायणी सेना, कन्हैया लाल सेन मेंजा कमलेश सेन संयोजक बिजौलिया,गणेश मारू बूंदी, ओम सेन टुकरवाड ओबीसी मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सेन राष्ट्रीय नाई महासभा जिला अध्यक्ष महेश सेन क्षोरकार संस्था के अध्यक्ष गोविंद सेन सभी सेन समाज के संगठन उपस्थित रहे । सेन सेवा संस्थान के सुनील सेन, सेन समाज संपत्ति ट्रस्ट प्रेम सेन साईवल । नारायणी सेना जिला कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु सेन ने बताया की 20 नवम्बर देव उठनी एकादशी को 51 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्मेलन रखा गया है, इसके लिये नारायणी जिला कार्यकारिणि जिले की प्रत्येक तहसील कार्यकारिणि को जिम्मेदारी दी गयी है, परिचय सम्मेलन संचालन गोपाल सेन सुरास ने किया । इस आयोजन में अपने संबोधन में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सोनू सेन ने सेन समाज की एक साथ आ कर सामाजिक एकता को बढ़ाने और इस विवाह सम्मेलन सफल करने का आवाहन किया , मुख्य अतिथि प्रेम सेन सेईवाल ने विवाह सम्मेलन के लिए कैसे सफल आयोजन हो उसक लिए जानकारी दी, तो राजेंद्र सेन बूंदी ने सेन समाज को एकजुट होने के लिए बताया । इस दौरान बड़ी संख्या में सेन समाज बंधू उपस्थित रहे ।।
