जहाजपुर,पंडेर क्षेत्र के मोदीनगर,कंजर कॉलोनी मे कबड्डी प्रतियोगिता एवं गणेश महोत्सव कार्यक्रम मे बुधवार को आयोजित हुआ।इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में कई टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।नाइट कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मुकेश जाट को आमंत्रित किया गया।मोदीनगर कंजर कॉलोनी पहुंचने पर पूर्व सरपंच प्रतिनिधि जाट का ग्रामीणों द्वारा माला एवं शाफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।मुकेश जाट ने खिलाड़ियों को मोटिवेशन करते हुए कहा हमारे भविष्य का फल वर्तमान की मेहनत पर निर्भर होता है,अगर खिलाड़ी पुरी मेहनत और लगन से खेल में प्रदर्शन करता है तो निश्चित ही सफलता उसको फल स्वरुप मिलती है।इस दौरान खिलाड़ियों में बड़ा ही उत्साह देखा गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
