**
*भीलवाड़ा फोकस न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत ग्राम खारोलिया खेड़ा निवासी स्वर्गीय रामकुमार खारोल के निधन के उपरांत उनकी पत्नी श्रीमती गजरी खारोल को ₹2,00,000 की क्लेम राशि प्रदान की गई।
क्लेम राशि का भुगतान राजस्थान ग्रामीण बैंक, शाखा बनेड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अमनदीप बिश्नोई, बैंक अधिकारी सुश्री राधिका चौहान एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के फील्ड कोऑर्डिनेटर श्री धर्मराज गुर्जर उपस्थित रहे।
इस दौरान बैंक अधिकारियों ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी तथा आमजन से ऐसी योजनाओं का लाभ उठाने और समय पर बैंकिंग एवं बीमा संबंधी प्रक्रियाएं पूरी करने का आह्वान किया। अधिकारियों ने बताया कि PMJJBY के माध्यम से पात्र बीमित व्यक्ति की मृत्यु की स्थिति में नामित परिजन को निर्धारित बीमा लाभ उपलब्ध कराया जाता है।
