Bhilwara News

पीएम श्री योजना: बाकरा स्कूल के 119 बच्चों ने किया शैक्षिक भ्रमण



आईटीआई ऊंचा और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सीतापुरा बूंदी में देखी पढ़ाई की नई तकनीकें

शक्करगढ़। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाकरा के विद्यार्थियों को बुधवार को शैक्षिक भ्रमण के लिए दो बसों से रवाना किया गया। प्रधानाचार्य सोजीराम मीणा ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।

पीएम श्री योजना के तहत विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे ले जाकर व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से भ्रमण आयोजित किया गया। इसमें आईटीआई ऊंचा में 70 विद्यार्थियों ने भ्रमण कर औद्योगिक प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा की जानकारी ली। वहीं 49 विद्यार्थियों ने पीएम श्री योजना के तहत अन्य विद्यालयों के साथ साझेदारी कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सीतापुरा, बूंदी का शैक्षिक भ्रमण किया।

कक्षा से बाहर निकले तो समझ आया शिक्षा का दूसरा पहलू

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने दूसरे शिक्षण संस्थानों में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, संसाधनों, अनुशासन, तकनीकी शिक्षा और अध्ययन के तरीकों को नजदीक से समझा। आईटीआई में विद्यार्थियों ने विभिन्न ट्रेड और व्यावसायिक प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी हासिल की, जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था और गतिविधियों को जाना।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस तरह के भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और दूसरे संस्थानों की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है, ताकि वे भविष्य की पढ़ाई और करियर को लेकर बेहतर निर्णय ले सकें।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button