Bhilwara News

नवरात्रि: 11 से 20 अक्टूबर तक जागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में होगा रामचरित मानस पाठ, 10 अक्टूबर को निकलेगी जल यात्रा

बिजौलियां। आश्विन नवरात्रि के अवसर पर श्री श्री 1008 श्री फलाहारी जी महाराज की पुण्य स्मृति में श्री रामचरित मानस पाठ एवं रामकथा का भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। श्री रामचरित मानस महामंडल, बिजौलियां के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में श्रद्धालु रामायण पाठ और रामकथा का श्रवण कर धर्मलाभ ले सकेंगे।

आयोजन की शुरुआत 10 अक्टूबर, शनिवार को जल यात्रा के साथ होगी। जल यात्रा दोपहर 1:15 बजे श्री चारभुजा मंदिर से रवाना होगी। इसके बाद 11 अक्टूबर से प्रतिदिन सुबह 7:15 बजे श्री रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया जाएगा। वहीं प्रतिदिन दोपहर 2:15 बजे से रामकथा का आयोजन होगा। धार्मिक आयोजन का समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 12:15 बजे पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा।

कार्यक्रम श्री जागेश्वर महादेव में आयोजित होगा। रामायण पाठ का वाचन पं. ओमप्रकाश बैरागी करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!