Bhilwara News

गंगापुर की चर्च कॉलोनी में किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला 22 वर्षीय शिक्षक का शव

गंगापुर

(दिनेश लक्षकार)

गंगापुर कस्बे की चर्च कॉलोनी में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां एक किराए के मकान में 22 वर्षीय सरकारी शिक्षक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कालू मीणा के रूप में हुई है, जो दो साल पहले सरकारी शिक्षक के पद पर चयनित हुआ था। वह रूपारेल गांव के सरकारी स्कूल में पदस्थापित था और गंगापुर में किराए के मकान में रह रहा था।
बताया जा रहा है कि घटना करीब तीन दिन पुरानी है। मकान से बदबू आने पर मोहल्ले वासियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गंगापुर डीएसपी सुदर्शन पालीवाल और थाना प्रभारी पूरण मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा बंद होने से पुलिस ने दरवाजा तुड़वाकर अंदर प्रवेश किया तो शिक्षक का शव फंदे पर लटका मिला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गंगापुर सैटेलाइट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल शिक्षक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!