Bhilwara News

पंडेर,रामलीला कला मंडल द्वारा तीसरे दिन,सीता स्वयंवर शिव धनुष काहुआ मंचन

गजानंद जोशी,पंडेर नवरात्रि के पावन अवसर पर रामलीला कला मंडल द्वारा आयोजित रामलीला मंचन का तीसरे दिन अहिल्या उद्धार, शिव धनुष भंजन, रावण बाणासुर संवाद और सीता स्वयंवर का हुआ भव्य मंचन, स्वयंवर में भगवान शिव के विशाल धनुष को उठाने और प्रत्यंचा चढ़ाने की चुनौती के बीच विभिन्न राजाओं द्वारा अपनी ताकत एवं जोर आजमाइश के प्रयासों का रोचक चित्रण किया गया।अंत में भगवान श्री राम द्वारा शिव धनुष भंजन करते ही पूरा वातावरण जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा।इससे पूर्व तीसरे दिवस की लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के रूप में चंद्रशेखर सनाढ्य,महावीर प्रसाद वैष्णव कंपाउंडर,अभिषेक शर्मा कंपाउंडर,भगवान स्वरूप प्रजापत,देवेंद्र दाधीच द्वारा पर्दे की डोर खींचकर एवं दीप प्रज्वलन कर रामायण जी की आरती से शुभारंभ किया।वहीं कला मंडल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत,अभिनंदन किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!