काछोला ग्राम पंचायत में गीता देवी माली बनीं सरपंच, वासुदेव पालीवाल उपसरपंच निर्वाचित

17 वार्डों में वार्ड पंचों ने दर्ज की जीत, वार्ड संख्या 15 में मनीष बलाई निर्विरोध निर्वाचित
असलम रंगरेज।
काछोला। ग्राम पंचायत काछोला में पंचायती राज चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। चुनाव में श्रीमती गीता देवी माली सरपंच निर्वाचित हुई हैं। वहीं, वासुदेव पालीवाल को उपसरपंच चुना गया है। ग्राम पंचायत के सभी 17 वार्डों में वार्ड पंचों ने जीत दर्ज की है।
ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों को गांव के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जनसमस्याओं के समाधान में ग्राम पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में ग्रामीणों को उम्मीद है कि नए जनप्रतिनिधि जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति देंगे।
वार्डवार निर्वाचित वार्ड पंच
ग्राम पंचायत काछोला में वार्ड संख्या 1 से श्रीमती सुमन दरोगा, वार्ड संख्या 2 से श्रीमती फूला देवी भील, वार्ड संख्या 3 से श्री दुर्गा शंकर आचार्य, वार्ड संख्या 4 से श्रीमती सुमित्रा देवी गगरानी, वार्ड संख्या 5 से श्री वासुदेव पालीवाल, वार्ड संख्या 6 से श्रीमती आशा धाकड़, वार्ड संख्या 7 से श्रीमती विमला रेगर, वार्ड संख्या 8 से श्रीमती वर्षा वर्मा तथा वार्ड संख्या 9 से श्रीमती गायत्री शर्मा निर्वाचित हुई हैं।
इसी प्रकार वार्ड संख्या 10 से श्री दुर्गा लाल माली, वार्ड संख्या 11 से श्रीमती गायत्री सोनी, वार्ड संख्या 12 से श्री लक्ष्मण मीणा, वार्ड संख्या 13 से श्री देबी लाल बलाई, वार्ड संख्या 14 से श्री विजय राज सोनी, वार्ड संख्या 15 से श्री मनीष बलाई निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं वार्ड संख्या 16 से श्री सुवालाल गुर्जर तथा वार्ड संख्या 17 से श्री मदन बेरवा ने जीत दर्ज की है।
विकास और जनसेवा पर रहेंगी निगाहें
सरपंच, उपसरपंच एवं सभी वार्ड पंचों के निर्वाचित होने के बाद अब ग्रामीणों की निगाहें ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों पर टिकी हैं। ग्रामीणों को आशा है कि सभी जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय और सहयोग से कार्य करते हुए गांव की समस्याओं का समाधान करेंगे तथा काछोला के विकास को नई दिशा देंगें



