पडेर से बाईपास निकालने की मांग,सांसद अग्रवाल से मिला प्रतिनिधिमंडल

गजानंद जोशी जहाजपुर,
पंडेर क्षेत्र से गुंजर रहे नेशनल हाईवे148डी पर प्रस्तावित फोर लाइन एवं रोड चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए बाईपास की मांग की है।साथ ही भीलवाड़ा पहुंचकर सांसद दामोदर अग्रवाल से ग्राम पंचायत पडेर के प्रतिनिधि मंडल ने फोरलेन सड़क के प्रस्तावित चौड़ीकरण के संबंध में चर्चा की।प्रतिनिधि मंडल द्वारा सांसद अग्रवाल से आग्रह किया गया की फोरलेन सड़क गांव के बीच से निकलने पर सैकड़ों दुकाने एवं मकान प्रभावित होंगे और ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।जनहित को ध्यान में रखते हुए पडेर से बाईपास मार्ग स्वीकृत करवाया जाए।ताकि ग्रामीणों के मकान दुकान सहित आमजन के हित सुरक्षित रह सकें।इस दौरान पंडेर प्रतिनिधि मंडल में राजमल माली,लोकेश शर्मा,भाजपा नेता देवराज भाट,सोनू शर्मा,दिनेश सुवालका,राधेश्याम माली,पुरुषोत्तम दाधीच आदि सदस्य मौजूद रहे।



