रेगर दिवस पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

शिक्षा, सामाजिक एकता और राजनीतिक मजबूती से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव – मुख्य अतिथि कन्हैया लाल रेगर
असलम रंगरेज
अखिल भारतीय रेगर महासभा काछोला के तत्वावधान में रेगर समाज के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रेगर दिवस एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं समाज के प्रतिभावान लोगों का सम्मान कर सामाजिक एकता और संगठन का संदेश दिया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि एडवोकेट कन्हैया लाल रेगर रहे, जबकि अध्यक्षता राजेंद्र कुमार रेगर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक सौहार्द के प्रतीक बाबा रामदेव जी महाराज, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं रेगर महासभा के संस्थापक आत्माराम लक्ष्य की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर किया गया।
मुख्य अतिथि एडवोकेट कन्हैया लाल रेगर ने रेगर समाज के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। सामाजिक एकता से राजनीतिक मजबूती मिलती है तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के सह-संयोजक चांदमल जाड़ोटिया ने रेगर दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 2 नवंबर 1944 को दौसा में पहली बार रेगर समाज का राष्ट्रीय महासम्मेलन आयोजित किया गया था। इसी ऐतिहासिक दिन को पूरे भारतवर्ष में रेगर समाज स्थापना दिवस के रूप में मनाता है। उन्होंने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, नशामुक्त समाज का निर्माण तथा आर्थिक एवं राजनीतिक उत्थान सहित विभिन्न सामाजिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाना है।
कार्यक्रम संयोजक प्रेमचंद रेगर एवं टीम द्वारा समारोह में पहुंचे सभी जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों की रही गरिमामय उपस्थिति
समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि अरविंद माली, चैनपुरिया सरपंच रतनलाल रेगर, राजगढ़ सरपंच बद्रीलाल गुर्जर, थलकला सरपंच हरीश चौधरी, जगपुरा सरपंच नारायणलाल बैरवा, खाचरोल सरपंच जगदीश चंद्र बैरवा, मानपुरा झीकरी सरपंच गिरधारीलाल रेगर, सरथला सरपंच सरदार सिंह मीणा, खजूरी सरपंच शौरभ पारीक, बीगोद नगरपालिका पार्षद अशोक कुमार रेगर, बिजौलिया पार्षद राधेश्याम रेगर, शाहपुरा नगरपालिका पार्षद युवराज रेगर एवं चेतन रेगर, नरेंद्र कुमार रेगर, पूरणमल कांसोटिया सुवाणा, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद्र बसेटिया, थलकला उपसरपंच सांवरालाल रेगर, जस्सू जी का खेड़ा उपसरपंच कैलाश चंद्र रेगर, जोजवा उपसरपंच कालूलाल रेगर, गहुली उपसरपंच विमला रेगर, कोटड़ी उपसरपंच नीतू रेगर,
काछोला वार्ड पंच विमला देवी रेगर, देवी लाल रेगर, सांवरिया लाल रेगर, जगदीश रेगर, बंशीलाल रेगर, खो-खो खिलाड़ी फूलचंद रेगर, किशनलाल रेगर एवं सांवरालाल रेगर सहित सरपंच प्रत्याशी सांवरालाल रेगर जगपुरा, शिवराज रेगर, कैलाश चंद्र रेगर, शंभूलाल रेगर, मनोज रेगर, छोटूलाल रेगर, मुकेश रेगर, नंदलाल रेगर, लक्ष्मण रेगर एवं दुर्गालाल रेगर सहित सैकड़ों समाजजन मौजूद रहे।
समारोह का संचालन राजमल जाड़ोटिया ने किया। कार्यक्रम सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार और समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।



