Bhilwara News

गिट्टी रोड पर डामरीकरण का कार्य शुरू, जल्द मिलेगी धूल-मिट्टी से मुक्ति

शोभाजी का खेड़ा से टिटोडा जागीर, सरथला और काछोला को जोड़ने वाले मार्ग पर शुरू हुआ डामर सड़क निर्माण कार्य, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

असलम रंगरेज

काछोला – थलकला शोभाजी का खेड़ा से टिटोडा जागीर, सरथला और काछोला को जोड़ने वाले मार्ग पर आखिरकार डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से यह मार्ग गिट्टी रोड के रूप में बना हुआ था, लेकिन डामर नहीं होने के कारण यहां से गुजरने वाले ग्रामीणों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
गिट्टी सड़क पर वाहनों की आवाजाही से दिनभर धूल-मिट्टी उड़ती रहती थी, जिससे राहगीरों एवं आसपास के ग्रामीणों को भी परेशानी होती थी। अब शोभाजी का खेड़ा के पास गिट्टी रोड पर डामर बिछाने का कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में राहत की उम्मीद जगी है।
डामरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को धूल-मिट्टी से निजात मिलेगी और आवागमन भी सुगम होगा। लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब पक्की डामर सड़क की सुविधा मिलने जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!