सलावटिया (विकास जैन)। सलावटिया तिलस्वा मार्ग पर मंगलवार शाम को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तिलस्वा की ओर से पत्थर के धलड़े से भरा ट्रैक्टर सलावटिया की तरफ आ रही बाइक से भिड़ गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गोपाल (पिता हीरा अहीर), निवासी जाड़ोली, सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर गहरी चोट आई है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने तुरंत कांस्या पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को कस्बे के अस्पताल के लिए रवाना किया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
