BHILWARA

शनि अमावस्या पर पीवणिया तालाब स्थित शनि मंदिर में विशेष पूजन


शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-भाद्रपद मास की शनि अमावस्या के अवसर पर पीवणिया तालाब स्थित शनि देव मंदिर में धूमधाम से पूजा-अर्चना हुई। मंदिर को आकर्षक झांकी व रोशनी से सजाया गया।
पंडित सुनील कुमार भट्ट के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के बीच शनि प्रतिमा पर तेल अभिषेक किया। पंडित भट्ट ने शनि अमावस्या का महत्व बताते हुए कहा कि इस दिन शनि देव की आराधना से जीवन के संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
मंदिर पुजारी जगदीश रामकुमार ने विशेष महा आरती कर शनि देव को 101 किलो लड्डुओं का भोग अर्पित किया। रिमझिम बारिश के बीच महिला मंडल की महिलाओं ने भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक राजाराम पोरवाल, पंकज सुगंधी,राजेन्द्र खटीक, निखिल जीनगर, रामसिंह, प्रदीप शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, फतेह लाल, गोविंद सेन, विशाल शर्मा, रामदेव खाना, कहार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!