BHILWARA

भाजपा की जिला कार्यशाला कल , राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी होंगे मुख्य वक्ता

भीलवाड़ा 12 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला संगठन द्वारा सेवा पखवाड़ा, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं नेक्स्ट – जेन – जीएसटी रिफॉर्म्स अभियान को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन टंकी के बालाजी स्थित जिला कार्यालय पर 13 सितंबर शनिवार को प्रातः 11.30 बजे किया जाएगा।


जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि कार्यशाला के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी होंगे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा करेंगे। कार्यशाला में वक्ता तीनों कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस अवसर पर जिलेभर से जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्ष एवं तीनों अभियानों से जुड़ी जिला टोली, मंडल संयोजक, सहसंयोजक आदि उपस्थित रहेंगे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!