जवानपुरा में होगा आज ओर कल तेजाजी महाराज का भव्य मेला

BHILWARA
Spread the love


विक्रम सिंह @काछोला

काछोला क्षेत्र के जवानपुरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वीर तेजाजी महाराज का विशाल मेला बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि मेला कार्यक्रम 18 व 19 सितंबर को रखा गया है।


गुरुवार 18 सितंबर को रात्रि जागरण का आयोजन होगा, जिसमें भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां होंगी। वहीं शुक्रवार 19 सितंबर को विशाल मेला भराया जाएगा। इस दौरान सामुदायिक भवन से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें विशेष रूप से अलगोजा वादक आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण की भी व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है