BHILWARA

शहरी सेवा शिविर में वार्ड नम्बर 12 के कार्य किये गए

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-रघुनन्दन सोनी अध्यक्ष, आयुक्त रिंकल गुप्ता ने बताया की राज्य सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 17.09.2025 से 17.10.2025 तक शहरी सेवा शिविर 2025 का आज दिनांक 25.09.2025 को वार्ड न. 12 का नगर पालिका परिसर में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान पालिका द्वारा जन्म प्रमाण पत्र 20, विवाह का 3 व मृत्यु प्रमाण पत्र 2 जारी किया गया, 1 जनआधार में नाम जोडाएवं साथ ही 25 रोड लाईट को दुरस्त की गई तथा 2 रोड लाईट नई लगायी गई तथा शिविर में 1 सफाई से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर उस स्थान की तुरन्त सफाई करवाई गयी। विद्युत विभाग द्वारा 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पूरक पोषाहार के 20 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना के अन्तर्गत 1 आवेदन प्राप्त हुआ जिसका निस्तारण किया गया। पोषण ट्रेकर पर 2 की एफआरसी व ई केवाईसी की गई। चिकित्सा विभाग द्वारा 18 व्यक्तियों की जांच की गई। इस मौके पर शिविर में ही महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रधानमंत्री मातृत्व एवं वन्दना योजना के अन्तर्गत निलू महावर/राजू कोली की गोदभराई की रस्म उक्त शिविर में पालिका अध्यक्ष रघुनन्दन सोनी व आयुक्त रिंकल गुप्ता, ब्लाॅक समन्वयक आशिया खान व आंगन बाडी कार्यकर्ता हीरा सोनी, आशा सहयोगिनी द्वारा अदा की गई। इस मौके पर पार्षद भगवती प्रसाद शर्मा, मोहन गुर्जर, दुर्गालाल कहार, तथा नोडल अधिकारी एवं कनिष्ठ अभियन्ता कुलदीप जैन, सहायक नोडल अधिकारी एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी भारत वैष्णव, कार्यरत स्वास्थ्य निरीक्षक हेमन्तदत्त पौण्डरिक, चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास, अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थें।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!