BHILWARA

सीता कुंड महादेव नवजात तेजस्व का मामला : पुलिस ने भेसरोड़गढ़ निवासी महिला को किया डिटेन

भीलवाड़ा फोकस बिजौलिया/मांडलगढ़। सीता कुंड महादेव जंगल में पत्थरों के नीचे दबाकर छोड़े गए नवजात शिशु के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मांडलगढ़ पुलिस ने भेसरोड़गढ़ निवासी एक महिला को डिटेन कर पूछताछ शुरू की है।

पुलिस सूत्रो ने बताया की आसूचना अधिकारी बिजौलिया कांस्टेबल सुरेश कुमार मीणा की तत्परता पर मांडलगढ़ एएसआई रामलाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला पिछले कुछ माह से बसोली थाना क्षेत्र में रह रही थी और उसकी डिलीवरी बूंदी में हुई थी। पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को सीता कुंड महादेव के जंगल में 15–20 दिन का नवजात तेजस्व ( बाल कल्याण समिति द्वारा रखा गया नाम ) पत्थरों के नीचे दबा मिला था, जिसके मुंह में फेवीक्विक और पत्थर ठूंस दिए गए थे। ग्रामीणों की सतर्कता से बच्चे की जान बचाई जा सकी थी।

फिलहाल महिला से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि नवजात को लेकर निर्दयता करने के इस प्रकरण की हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

👇 पूरी जानकारी के लिए खबर पढ़े 👇

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!