BHILWARA

नेहरू विहार मे हाड़ी राणी सम्मान समारोह में 180 महिलाओं को किया सम्मानित


भीलवाड़ा ( बलराम वैष्णव ):- कदम फाउंडेशन संस्था भीलवाड़ा द्वारा नारी सशक्ति करण पर आधारित वीरता का प्रतीक हाड़ी रानी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ । संचालन भाजपा महामंत्री राहुल सोनी व संदीप लोढ़तीया ने किया । संस्था सचिव भगवान सिंह चौहान ने बताया की कार्यक्रम श्री श्री 1008 श्री बनवारी शरण जी महाराज काठिया बाबा के सानिध्य मे संपन्न हुआ, कार्यक्रम की की शुरुआत बनवारी शरण महाराज ने दीप प्रचलित कर की ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा के निवर्तमान विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी रहे, कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष रेखा कंवर  की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ ।  विशिष्ट अतिथि मे भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष पियूष डाड, अनिल सिंह जादौन, मनीष पालीवाल, गोपाल तेली, रक्षा जैन, मोना डाड, डॉ रेखा शर्मा, पार्षदा इंदु टांक, ब्राह्मकुमारी से अनिता दीदी उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम मे 180 महिलाओ को हाड़ी रानी सम्मान से सम्मानित किया गया ।

वही खेल जगत मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 6 प्रतिभाओ को मोमेंटो देकर सम्मानित किया । इसी कड़ी मे नवरात्र के उपलक्ष मे नवदुर्गा की सजीव झांकी पेश की गयी, इसी क्रम मे सहयोगी संस्था नेहरू विहार विकास एवं संघर्ष समिति ने अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करते हुए नेहरू विहार सेक्टर 13 से शिव कुमार शर्मा को व सेक्टर 15 से जीतेन्द्र कुमार जोशी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!