जमीनी विवाद में पूर्व पुलिसकर्मी व ग्रामीणों में झगड़ा, मारपीट में 6 लोग घायल

BHILWARA
Spread the love

पिस्टल से ग्रामीणों को धमकाया

शक्करगढ़

जिले के शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के अखेरामजी का खेड़ा में सरकारी भूमि कब्जे के विवाद में मंगलवार को पूर्व पुलिसकमी व ग्रामीणों के बीच कहासुनी के बाद विवाद और मारपीट हो गई।

घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गये। इनमें से पूर्व पुलिसकमी व उसके बेटे को देवली अस्पताल में भती करवाया गया है, जबकि शेष चार घायलों का मेडिकल और प्राथमिक उपचार कराया गया। शक्करगढ़ थाना प्रभारी पूरणमल मीणा ने बताया कि पुलिस विभाग से बर्खास्त पुलिसकमी शैतानसिंह पुत्त्र कजोड़ मीणा का सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप है।



इस अतिक्रमण को पूर्व में प्रशासन ने हटा दिया था। आरोप है कि अभी भी इस जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ है। पूर्व पुलिसकमी द्वारा गांव में ट्रैक्टर लहराने की बात को लेकर मंगलवार को उसके साथ ग्रामीणों की कहासुनी हो गई, जो बाद में झगड़े में बदल गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व पुलिसकमी व उसके परिजनों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया और पिस्टल दिखाकर धमकाया। साथ ही ट्रैक्टर से घर की दीवार व फाटक भी तोड़ दी और ट्रैक्टर चढ़ाने का भी प्रयास किया।

इस दौरान यह पिस्टल भी गांव में झगड़ास्थल पर गिर गई। उसने ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी का कहना है
कि इस झगड़े में अखेरामजी का खेड़ा निवासी राजकुमार पुत्त्ररामचंद्र मीणा, गणेशलाल पुत्र बजरंग लुहार, बाबूलाल पुत्र राधाकिशन दरोगा व रमेश लुहार के साथ ही दूसरे पक्ष के पूर्व पुलिसकमी शैतानसिंह व उसका बेटा पवन घायल हो गये। पुलिस ने ग्रामीणों का प्राथमिक उपचार व मेडिकल करवा दिया। वहीं शैतान व उसके बेटे पवन को जहाजपुर में प्राथमिक उपचार के बाद देवली रैफर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर पूर्व पुलिसकमी सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दी है, जबकि शैतान की ओर से अभी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि इस झगड़े के बाद ग्रामीणों ने शक्करगढ़ थाने को सूचना नहीं देकर पिस्टल के फोटो उच्चाधिकारियों को भेजते हुये सूचना दी। इसके बाद शक्करगढ़ पुलिस को सूचना मिली और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।