BHILWARA

गांधी जयंती पर ग्रामसभा, कई विकास कार्यों के प्रस्ताव अनुमोदित

शक्करगढ़
गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत बाकरा में   में ग्रामसभा  का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासक निशा देवी मीणा, ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र कुमार मीना, कनिष्ठ लिपिक कांता मीना,  प्रधानाचार्य, वार्ड पंच सत्यनारायण सेन, मीरा देवी मीना, फौरु लाल गुर्जर, विभागीय कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



ग्रामसभा में “आदियोगी कर्मयोगी कमेटी” का गठन किया गया तथा “आदि सेवा केन्द्र” की स्थापना की गई। साथ ही 2030 तक होने वाले विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा भोरण गांव में सीसी सड़क निर्माण, शक्करगढ़ मेन रोड से छालर–घटियाली  देवनारायण तक ग्रेवल सड़क निर्माण, तथा कंजर कॉलोनी सहित 6 राजस्व गांवों में नवीन कार्यों के प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए
ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!