BHILWARA

बुराई पर अच्छाई की जीत, चंद मिनटों में धू-धू जला रावण का अभिमान


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजय दशमी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । सवाईपुर कस्बे में 7 व गेंदलिया व बड़लियास में 35-35 फीट लंबे रावण का दहन  किया गया । सवाईपुर में छोटे बच्चों ने 7 फुट का रावण बनाया,  बच्चों ने शाम 7 बजे रावण का दहन किया ।

वही गेंदलिया में दोपहर दो बजे हनुमान जी महाराज के मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ भगवान राम ,लक्ष्मण, हनुमान की सवारी प्रारम्भ होकर गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए बस स्टेण्ड स्थित मेला प्रांगण में पहुंची, इसके बाद राम व रावण में युद्ध हुआ और अंत मे शाम 6.30 बजे भगवान श्री राम ने तीर मारकर रावण का दहन किया । शोभायात्रा में अखाड़ो का प्रदर्शन किया गया ।

वही बड़लियास में नवयुवक रामायण मंडल एवं समस्त ग्राम वासियों के द्वारा रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है, इसमें शाम 4 बजे लाल बाई फुल बाई माताजी मंदिर से भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान जी की शोभायात्रा प्रारंभ हुई,जो विभिन्न मार्गो से होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में पहुंची, जहां भगवान राम का रावण से युद्ध हुआ । इसके बाद सायं 8.15 बजे श्री राम तीर मारकर रावण का दहन किया, इस दौरान पूरा मैदान श्री राम के जयकारों से गूंज उठा, इस पूर्व भव्य आतिशबाजी भी हुई, ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!