BHILWARA

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का मांडलगढ़ चौराहे पर हुआ स्वागत


मांडलगढ़ (महावीर सेन)। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मंगलवार रात मांडलगढ़ नगर में माणिक्य लाल वर्मा सर्किल चौराहे पर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गहलोत कोटा से भीलवाड़ा जाते समय रात करीब नौ बजे कुछ देर के लिए मांडलगढ़ में रुके थे।



इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। स्वागत के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी सदस्य अक्षय त्रिपाठी, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष रसीद आसाम, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जफर टांक, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रफीक टांक, पार्षद अरुण व्यास, सरपंच संघ अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य धन्ना जाट, नीतीश गट्टानी (गेणोली), पूर्व किसान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूरालाल माली तथा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण माली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button