BHILWARA

जहाजपुर में कैबिनेट मंत्री गोदारा एवं विधायक मीणा ने किया ,जन सवाद केंद्र का शुभारंभ


कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कहा गोपीचंद मीणा पहले विधायक जिन्होंने जनता के लिए जन सवाद केंद्र खोलने की पहल की,


जहाजपुर,गजानंद जोशी

जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा द्वारा क्षेत्र वासियों की जन समस्या सुननै एवं समस्या का मौके पर निस्तारण करने के उद्देश्य से।विधायक जन संवाद केंद्र तैयार किया गया है।जहां क्षेत्रवासी एक ही छत के नीचे जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर पाएंगे।जहाजपुर जेल परिसर के सामने बुधवार को जन संवाद केंद्र का शुभारंभ खाद एवं नागरिक आपूर्ति कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा द्वारा विधि विधान से मंत्र उच्चारण के साथ फीता काट कर किया गया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गोदारा का जहाजपुर आगमन पर विधायक मीणा एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े फुल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री सुमित गोदारा ने कहा गोपीचंद मीणा पहले विधायक है जिन्होंने जनता के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए।जन संवाद केंद्र स्थापना की पहल की गोपीचंद मीणा क्षेत्र की जनता की समस्या को लेकर गंभीर रहते हैं।

विधानसभा एवं अधिकारियों के पास  जनता की समस्या रखते हैं।इस दौरान जहाजपुर कोटडी विधायक गोपीचंद मीणा,प्रधान शर्मा,कोटडी प्रधान करण सिंह बेलवा,प्रधान प्रतिनिधि किशोर शर्मा,नगर अध्यक्ष महेंद्र खटीक,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मांगीलाल जैन,भाजपा नेता कैलाश,टैपन,किशोर शर्मा,अजय मीणा,पूर्व नगर अध्यक्ष भैरूलाल टाक,भाजपा नेता सहित जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहें।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!