BHILWARA

सवाईपुर क्षेत्र में धूमधाम से मनाया दीपोत्सव दीपावली का महापर्व


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- प्रकाश पर्व दीपावली ग्रामीणों में मंगलवार को उत्साह के साथ मनाई गयी । चारों तरफ सतरंगी रोशनी से पूरा वातावरण जगमग हो उठा । आतिशबाजी देर रात तक चलती रही । घरों मे रंगोली सजाए गये और सुख समृद्धि की देवी लक्ष्मी का विधि विधान से पूजा की गई ।

[metaslider id=”6401″]

सवाईपुर सहित सोपुरा सालरिया ढ़ेलाणा बड़ला बनकाखेड़ा चावंडिया ककरोलिया माफी, कुड़ी बोरखेड़ा बोर्डियास, खजीना खरेड़ अमरतिया कांदा सोलंकिया का खेड़ा,  रेड़वास, जित्यास नोहरा कालिरडिया आदि कई गांवों में मंगलवार को दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया ।

[metaslider id=”6448″]

सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ लगी रही लोगों ने ग्रामीण की भीड़ लगी रही, सुबह से ही मिठाई, सजावट, श्रृंगार, मिट्टी के दियों व गन्नों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही, लोगों ने जमकर खरीददारी की । क्षेत्र में मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा कर अपनों से बड़ों का आशीर्वाद लिया । घर व दुकानों में सुबह से शाम तक पूजा की गई ।

प्रसाद के रूप में मिष्ठान वितरित किया गया । घरों में पकवान बनाए गए और मेहमानों को परोसे गए । उत्साह व उमंग के साथ दीपावली का त्योहार मनाया गया । मिट्टी के दीये व मोमबत्तियों के अलावा बिजली के झालरों का बोलबाला रहा । सवाईपुर विद्यालय का मेजर ध्यानचंद हॉकी खेल मैदान मिट्टी के दीये से जगमग उठा ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!