BHILWARA

काछोला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर हुआ ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया बढ़चढ़ कर भाग


विक्रम सिंह @काछोला


ग्राम पंचायत मुख्यालय काछोला में आज ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया शिविर का आयोजन राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में किया गया, जिसमें पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही कई मामलों का निराकरण किया

[metaslider id=”6401″]

साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से आमजन को काफी राहत मिलती है और विभागीय कार्यों के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते

आयोजन के दौरान नायब तहसीलदार कैलाश चंद्र मीणा प्रशासक रामपाल बलाई काछोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर राहुल यादव ठाकुर वंश प्रदीप सिंह सोलंकी वार्डपंच घनश्याम पोरवाल एएसआई श्रवण सिंह मीणा पंचायत प्रसार अधिकारी राजकुमार व्यास गिरदावर प्रकाशचंद्र मूंदड़ा पटवारी चंद्रवीर सिंह पुरावत ग्राम सचिव केशव शर्मा ग्राम सेवक सोहन लाल मीणा वन विभाग से रामप्रसाद मीणा बिजली विभाग अभियंता सरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण बलाई भगवान मंत्री संपत सिंह सोलंकी कैलाश धाकड़ पप्पू धाकड़ आदि ग्रामीण व अधिकारी मौजूद रहे शिविर में 284 फाइलों में शुद्धिकरण हुआ 20 फॉर्मर रजिस्ट्री 16 नामांतरण 3 सहमति विभाजन हुआ

[metaslider id=”6448″]

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!