BHILWARA

खेत में कीटनाशक दवा छिडक़ते युवक की बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ा दम


भीलवाड़ा । जिले के भीमलत गांव के एक युवक की खेत पर कीटनाशक दवा छिडक़ने के दौरान हालत बिगडने के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई।

[metaslider id=”6401″]



शंभुगढ़ थाने के सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि भीमलत निवासी जीवराज 26 पुत्र भैंरू गुर्जर गुरुवार को खेत पर फसल में कीटनाशक दवा का छिडक़ाव कर रहा था। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवक को गुलाबपुरा अस्पताल ले जाया गया,

जहां से उसे भीलवाड़ा रैफर कर दिया गया। यहां जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

[metaslider id=”6448″]

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!