BHILWARA

राष्ट्रीय एकता दिवस एवं मेगा पीटीएम का आयोजन

शाहपुरा। मूलचन्द पेसवानी
स्थानीय पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस एवं मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ, जिसमें छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई गई। तत्पश्चात विद्यालय में उपस्थित अभिभावकों ने अपने-अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी शिक्षकों से प्राप्त की। इस अवसर पर सभी को “प्रखर राजस्थान 2.0” के अंतर्गत संचालित हो रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

[metaslider id=”6401″]



इसके पश्चात कक्षा 3 से 12 तक की छात्राओं के मध्य पोस्टर, निबंध, भाषण, नारा लेखन प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोकनृत्य आदि का आयोजन किया गया, जिनमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय की पूर्व छात्रा एवं 2025 की RAS परीक्षा में चयनित सुश्री ज्योत्सना राणावत विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित रहीं। उन्होंने छात्राओं को अपनी सफलता की प्रेरक कहानी सुनाई और कहा कि “कठिन परिश्रम, समर्पण और लगन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।”

[metaslider id=”6448″]



मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसीबीईईओ सत्यनारायण कुमावत ने छात्राओं को सरदार वल्लभभाई पटेल और बिरसा मुंडा के जीवन से परिचित करवाया तथा उनके आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी।

विद्यालय की प्राचार्य रीता धोबी ने सभी अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को अतिथियों द्वारा पारितोषिक प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के समापन पर कृष्ण भोग का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 1 से 8 तक की छात्राओं ने प्रसाद का आनंद लिया।

इस अवसर पर एसडीएमसी के सदस्य शंकर जी जोशी, स्वराज सिंह शेखावत, कैलाश चंद्र धाकड़, मुमताज खां कायमखानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विद्यालय विकास से जुड़ी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा भी की गई।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के सदस्य पीयूष गदिया, ज्योति सुमन, किरण सोडा, रश्मि व्यास सहित सभी छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन इंदिरा जैन ने किया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!