बिजौलिया।
चंपापुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक लोडर वाहन पर हेल्पर का कार्य कर रहा था, इसी दौरान लोडर की बूम के बिजली लाइन से टच होने से तेज करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद घायल युवक को तुरंत बिजौलिया उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
हेड कांस्टेबल हरि सिंह ने बताया कि मृतक लोडर वाहन पर हेल्पर के रूप में काम करता था। आज काम करते समय हादसे के वक्त लोडर की बूम से बिजली का तार टच हो गया । जिससे वो बिजली की लाइन की चपेट में आ गया।
मृतक की पहचान चंपापुर निवासी अमित पुत्र कालू बंजारा के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले कि जाँच में जुटी है
