खेत में जहरीले जीव के काटने से किसान की मौत

BHILWARA
Spread the love


बिजौलिया । राणा जी का गुड्डा गांव में शनिवार रात एक किसान की खेत पर काम करते समय जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई।



एएसआई नरेश सुखवाल ने बताया की रामस्वरूप बैरागी (47) पुत्र नानूराम बैरागी, निवासी राणा जी का गुड्डा, रात में खेत में भरे पानी को पावड़े से बाहर निकालने का काम कर रहा था । इसी दौरान किसी जहरीले जीव के काटने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और शव को कब्जे में लेकर क़स्बा स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया है । पुलिस ने मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।