BHILWARA

नगर पालिका बीगोद द्वारा वसूले जा रहे शुल्क के खिलाफ रोष, सब्जी विक्रेता और ठेलेवालों ने किया प्रदर्शन


बीगोद।
कस्बे में शुक्रवार को सब्जी विक्रेताओं और हाथ ठेले वालों ने नगर पालिका द्वारा लगाए गए बैठक शुल्क के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर सामूहिक ज्ञापन सौंपा और इस शुल्क को तुरंत वापस लेने की मांग की।



जानकारी के अनुसार, नगर पालिका ने हाल ही में सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं से प्रतिदिन 20 रुपए तथा हाथ ठेले वालों से 50 रुपए का बैठक शुल्क वसूलना शुरू किया है। इस निर्णय से नाराज व्यापारियों ने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि दैनिक आमदनी पहले से ही सीमित है, ऐसे में यह अतिरिक्त शुल्क बोझ साबित हो रहा है।

विक्रेताओं ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से सब्जी मंडी और ठेले बंद रखकर विरोध जता रहे हैं। शनिवार को भी उन्होंने बाजार बंद रखकर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।

प्रदर्शन के दौरान सब्जी विक्रेताओं ने चेतावनी दी कि यदि नगर पालिका ने जल्द ही शुल्क वापसी का निर्णय नहीं लिया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!